बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बड़े भाई बीजेपी में हुए शामिल

बिहार के शिक्षा मंत्री व आरजेडी नेता चंद्रशेखर के बड़े भाई रामचंद्र प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बापू सभागार (पटना) में बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर रहे रामचंद्र प्रसाद ने कहा, "मेरे विचार बीजेपी से मिलते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित हूं।"

Load More