बिहार के शिक्षा विभाग ने नई शिक्षक नियमावली का प्रारूप किया जारी
बिहार के शिक्षा विभाग ने 'बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023' का प्रारूप जारी कर दिया है। इस प्रारूप में बताया गया है कि राज्य के करीब 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनने के लिए सक्षमता परीक्षा देनी होगी। प्रारूप के मुताबिक, यह परीक्षा एक साल के भीतर ली जाएगी और इसे पास करने के लिए तीन मौके मिलेंगे।