बिहार के शेखपुरा में भीषण गर्मी के बीच स्कूल में बिगड़ी 50 बच्चों की तबीयत
शेखपुरा (बिहार) में बुधवार को भीषण गर्मी के बीच स्कूल में 50 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बकौल रिपोर्ट्स, स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान कई छात्राएं बेहोश हो गईं व अस्पताल में भर्ती किए गए बच्चों में से 5 की हालत गंभीर है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 47.7°C दर्ज हुआ था।