बिहार में पुलिस की छापेमारी के दौरान बदमाशों ने थानाध्यक्ष को मारी गोली, हुई मौत
समस्तीपुर (बिहार) में सोमवार को मवेशी चोरी के मामले में छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया। बकौल पुलिस, छापेमारी में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया और बाकी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।