बिहार के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ा स्पंज
वैशाली (बिहार) के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने एक महिला के ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में स्पंज छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि बीते 14 जुलाई को प्रसव के दौरान उसका ऑपरेशन हुआ था और तभी स्पंज पेट में छूट गया था। वहीं, एक डॉक्टर ने कहा कि स्पंज भूलवश छूटा था और ऑपरेशन कर इसे निकाला जाएगा।