बिहार के सरकारी अस्पताल में मिला डॉक्टर का शव, एक माह पहले दूसरे डॉक्टर पर किया था केस

बक्सर (बिहार) में शुक्रवार को एक सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार गुप्ता का शव उनके कक्ष में मिला। बकौल रिपोर्ट्स, अस्पताल के प्रभारी का पद संभालने के बाद डॉक्टर गुप्ता विवादों में थे और एक महीने पहले ही उन्होंने एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉक्टर गुप्ता पर कई आरोप लगाए थे।

Load More