बिहार के सरकारी कर्मचारी व पेंशनभोगियों को इस महीने 2 दिन पहले मिलेगा वेतन व पेंशन
बिहार सरकार ने बकरीद को देखते हुए 28 जून को ही राज्य कर्मचारियों को वेतन और पेंशनभोगियों को पेंशन देने का फैसला किया है। इसे लेकर आदेश जारी हो गया है। राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के मुताबिक, बिहार में पहले भी छठ/दुर्गा पूजा पर तय तारीख (महीने की आखिरी दिन) से पहले वेतन/पेंशन दिया जाता रहा है।