बिहार के सरकारी स्कूल में जलभराव के कारण सड़क किनारे बने यात्री शेड में कराई जा रही पढ़ाई
भागलपुर (बिहार) में एक सरकारी स्कूल में जलभराव के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई सड़क किनारे बने एक यात्री शेड में कराई जा रही है जिसका एक वीडियो सामने आया है। एक छात्रा के मुताबिक, सड़क पर वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण पढ़ाई में समस्या हो रही है। एक शिक्षक के मुताबिक, स्कूल में करीब 15 दिनों से जलभराव है।