बिहार के सरकारी स्कूल में ठंड लगने से छठी कक्षा के छात्र की हुई मौत

मोतिहारी (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में कथित तौर पर ठंड लगने से छठी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई है। प्रार्थना के दौरान छात्र बेहोश हुआ था और अस्पताल पहुंचाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने प्रधानाध्यापक पर ड्रेस के ऊपर गर्म कपड़े पहनकर आने पर बच्चों की पिटाई करने का आरोप लगाया है।

Load More