बिहार के सहकारिता मंत्री पर 'हाफ पैंट वाली मैडम' बयान को लेकर दर्ज हुआ केस
बिहार के सहकारिता मंत्री व आरजेडी नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव पर महिला ज़िला पार्षद करिश्मा कुमारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मई-2023 में एक जनसभा में सुरेंद्र ने कहा था, "एक मैम आती हैं दिल्ली से हाफ पैंट पहनकर...और पूरे वोट को बटोर लेती हैं।" गया के कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुआ केस।