बिहार के सिवान में ज़हरीली शराब से 5 लोगों की गई जान; सीएम बोले- मुआवज़े का सवाल ही नहीं
बिहार के सारण में ज़हरीली शराब से 50 मौतें होने के बाद अब सिवान में ज़हरीली शराब पीने से एक चौकीदार समेत 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, पीड़ित परिवार को मुआवज़ा देने की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "अगर कोई दारू पीकर मर जाएगा तो क्या हम मुआवज़ा देंगे?...सवाल ही पैदा नहीं होता।"