बिहार के सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम में फिसला पैर, गिरने का वीडियो आया सामने
बिहार में पटना यूनिवर्सिटी के एक उद्घाटन कार्यक्रम में मंच पर चढ़ने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैर फिसलने के बाद गिर गए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उठाते दिख रहे हैं। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद थे।