बिहार के सीएम नीतीश कुमार जी20 समिट के डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली हुए रवाना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली में होने वाले जी20 समिट के डिनर में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रि भोज का आयोजन किया है जिसमें नीतीश समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, रात्रि भोज के दौरान नीतीश विदेश से आए कई मेहमानों से भी मुलाकात करेंगे।