बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, तेजस्वी भी रहे मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी।

Load More