बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के नए भवन का किया उद्घाटन
बिहार के नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। ₹117 करोड़ की कीमत से 10 एकड़ में बने भवन की मार्च 2020 में मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी थी। बकौल सीएम, इतनी बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी पूरे देश में कहीं नहीं है और आने वाले समय में इसको और बढ़ाया जाएगा।