बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ खत्म किया गठबंधन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीजेपी के साथ अपनी पार्टी जेडीयू का गठबंधन खत्म करने का एलान किया। मुख्यमंत्री नीतीश ने मंगलवार को जेडीयू विधायकों के साथ बैठक के बाद यह एलान किया और वह आज ही राज्यपाल फागू चौहान से मिलेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आरसीपी सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया था।