बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर कौन-कौनसी प्रमुख घोषणाएं कीं?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा है कि आईजीआईएमएस, एनएमसीएच व डीएमसीएच समेत कई मेडिकल कॉलेजों को 2,500 बेड का किया जाएगा और सहरसा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि 2024 तक 10 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। बकौल नीतीश, किसानों को 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।