बिहार के सीएम नीतीश कुमार मेरी राजनीति की हत्या करना चाहते हैं: चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख व जमुई (बिहार) के सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी राजनीतिक हत्या करना चाहते हैं। चिराग ने कहा, "मैं हक और हकीकत व प्रदेश की तरक्की की बात करता हूं। यही कारण है कि नीतीश कुमार ने मेरी पार्टी तोड़ी थी ताकि मेरी राजनीति खत्म हो जाए।"