बिहार के सीएम नीतीश जिस नई लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार से विधानसभा पहुंचे उसकी क्या हैं खासियतें?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपनी नई लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार 'हुंडई आयोनिक 5' से विधानसभा पहुंचे। इस कार में मिनी बस के पहिए लगे हैं और एक बार चार्ज होने पर करीब 635 किलोमीटर चलती है। बाज़ार में इस कार की कीमत लगभग ₹46 लाख है। मुख्यमंत्री नीतीश की गाड़ी के ड्राइवर के अनुसार, यह ऑटोमैटिक कार है।