बिहार के सीएम नीतीश ने एनडीए में लौटने की अटकलों के बीच जेडीयू नेताओं से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी नीत एनडीए में लौटने की अटकलों के बीच रविवार सुबह अपने आवास पर जेडीयू विधायकों व नेताओं से मुलाकात की। बीजेपी विधायकों व नेताओं ने भी पटना में बैठक की। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी ने राज्य में एनडीए सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपना समर्थन पत्र दिया है।