बिहार के सीएम नीतीश ने पटना के अस्पताल में आरजेडी प्रमुख लालू यादव से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के पारस अस्पताल पहुंचकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लालू के बेटे तेजस्वी यादव के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन कर लालू के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। कंधे की चोट के चलते लालू अस्पताल में भर्ती हैं।