बिहार के सीएम नीतीश ने राज्य की किन पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में ₹903.57 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें ग्रीन ग्रिड का शिलान्यास, मल्टीलेवल पार्किंग और महिला छात्रावास का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा सीएम नीतीश ने राज्य के 214 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।