बिहार के सीएम नीतीश ने लालू यादव को कहा 'बेचारा'; चिराग बोले- उनकी यह सोच गलत है
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई द्वारा आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ज़मानत का विरोध करने पर कहा है, "वह बेचारे को तंग कर रहे हैं।" एलजेपी (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "वह (मुख्यमंत्री) खुद को इतना बड़ा समझने लगे हैं...कि उन्हें 'बेचारा' कह रहे हैं।" बकौल चिराग, इस भाषा के पीछे मुख्यमंत्री की सोच गलत है।