बिहार के सीएम ने किया एलान, डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एलान किया कि आगामी डेढ़ साल में प्रदेश में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब तक 3.63 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 5 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार दे चुकी है। बकौल मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग में रिक्त पद भी जल्द भरे जाएंगे।