बिहार के सीएम ने की अलग से रेल बजट पेश करने की मांग; कहा- लोगों को रेलवे में मिले नौकरी
बिहार के मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री नीतीश कुमार ने रेल बजट को आम बजट से अलग पेश करने की मांग की है। उन्होंने कहा, "रेलवे का बहुत महत्व है और हम जितने दिन (रेल) मंत्री रहे उस दौरान रेल बजट आने से पहले सदन में रात भर चर्चा होती थी।" उन्होंने कहा, "रेलवे में लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए।"