बिहार के सीएम ने फिर से कहा- इस बार हमारे 4,000 से अधिक सांसद होंगे; बाद में दी सफाई
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए नवादा (बिहार) में शुक्रवार को एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गलती से कहा कि इस बार चुनाव के बाद एनडीए के 4,000 से अधिक सांसद होंगे। हालांकि, इसके तुरंत बाद गलती सुधारते हुए मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, "सॉरी, गलती से 4,000 बोल दिया...इस बार हमारे 400 से ज़्यादा सांसद होंगे।"