बिहार के सीएम ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से की मुलाकात, बोले- मिलकर लड़ेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मुंबई स्थित मातोश्री में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। नीतीश ने कहा, "हम चाहते हैं कि देश में अधिक से अधिक पार्टियां एकजुट हों, हम सभी मिलकर लड़ेंगे।" बकौल नीतीश, अब यह तय होगा कि सभी विपक्षी पार्टियों की एकसाथ कब मीटिंग होनी चाहिए।