बिहार के सीएम ने सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे स्कूल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों का समय बदलने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। गौरतलब है, पिछले महीने राज्य शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूलों का संचालन करने के निर्देश दिए थे।