बिहार के सीएम ने ₹12,268 करोड़ की लागत वाली विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में करीब ₹12,268.66 करोड़ की लागत वाली राज्य की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें ऊर्जा विभाग के ₹3,904.33 करोड़, लघु जल संसाधन विभाग के ₹1,201.48 करोड़, ग्रामीण कार्य विभाग के ₹6,559.17 करोड़ और स्वास्थ्य विभाग के ₹603.68 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास शामिल है।