बिहार के सीएम से फरियादी ने कहा- ₹156 का बिजली बिल आता था, अचानक ₹1 लाख का भेजा गया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वैशाली के एक फरियादी ने कहा कि उसका बिजली बिल ₹156 आता था लेकिन अचानक ₹1 लाख का बिल भेज दिया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने एक अधिकारी से कहा, "कभी-कभी यह होता ही है...देख लीजिए।"

Load More