बिहार के सीएम से शिक्षक पद का नियुक्ति पत्र लेते 'केबीसी' फेम सुशील की तस्वीर हुई वायरल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों को शनिवार को नियुक्ति पत्र बांटे जिनमें 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के सीज़न-5 में ₹5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार भी शामिल हैं। मोतिहारी निवासी सुशील ने इससे पहले कहा था, "शिक्षक होना ज़्यादा बड़ी ज़िम्मेदारी है...प्रयास करूंगा कि इस ज़िम्मेदारी को अच्छे से निभाऊं।"