बिहार के सोनपुर मेले में झूले का हिस्सा टूटने से 4 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर
बिहार के सोनपुर मेले में रविवार को एक झूले का हिस्सा टूट गया जिससे चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें लोग घायलों को घटनास्थल से ले जाते दिख रहे हैं।