बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले 3 लड़के व 3 लड़कियां
शेखपुरा (बिहार) पुलिस ने समाहरणालय के पास 'बाबा होटल व रेस्टोरेंट' में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आपत्तिजनक हालत में मिले 3 लड़कों व 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।