बिहार कैबिनेट की आज हुई बैठक में किन प्रमुख एजेंडों को दी गई मंज़ूरी?

बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को हुई बैठक में 25 एजेंडों को मंज़ूरी दी। राज्य में देसी गौ-पालन प्रोत्साहन योजना के तहत डेयरी खोलने पर अनुदान देने और 8 ज़िलों में एक-एक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए ₹370 करोड़ की स्वीकृति दी गई। वहीं, पटना में तीन 5-स्टार होटलों के निर्माण को मंज़ूरी मिली।

Load More