बिहार कैबिनेट की बैठक में आज किन प्रमुख प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?
बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में कुल 32 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। इसमें दलहन फसलों के लिए ₹108.59 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति व राज्य के अर्थ व सांख्यिकी निदेशालय में 158 पदों के सृजन की मंज़ूरी शामिल है। वहीं, गया धाम में धर्मशाला के निर्माण के लिए ₹120.15 करोड़ की वित्तीय मंज़ूरी दी गई है।