बिहार कैबिनेट की बैठक में आज किन प्रमुख प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?

बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को हुई बैठक में 14 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी। बैठक में कैबिनेट ने 2,165 पंचायत भवन बनवाने के लिए ₹6,010 करोड़ की राशि को मंज़ूरी दी। सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों के लिए बिहार सरकार नई पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत बीटेक के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करने पर छात्रों को ₹10,000 स्टाइपेंड मिलेगा।

Load More