बिहार कैबिनेट की बैठक में आज किन प्रमुख प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी?
बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 8 प्रस्तावों को मंज़ूरी मिली। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय ग्रैजुएट्स को चिकित्सा महाविद्यालय/अस्पतालों में इंटर्नशिप के प्रस्ताव और धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई के लिए बिहार अविनियमित निक्षेप स्कीम पाबंदी नियमावली-2023 को मंज़ूरी दी गई। इसके अलावा बिहार बायोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2023 को भी मंज़ूरी मिली है।