बिहार कैबिनेट की बैठक में आज किन-किन प्रमुख प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?
बिहार कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में 10 एजेंडों को मंज़ूरी दी गई। कैबिनेट ने पटना के आईजीआईएमएस में मरीज़ों को दवाइयां व सभी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने की मंज़ूरी दी है। साथ ही, 28 ज़िलों में ट्रैफिक थानों के सृजन और अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के लिए 'मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना' को स्वीकृति मिली है।