बिहार कैबिनेट की बैठक में आज किन-किन प्रमुख प्रस्तावों को दी गई मंज़ूरी?
बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 23 एजेंडों को मंज़ूरी दी गई। कैबिनेट ने बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2023 और पटना, मुज़फ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया के लिए 400 नई ई-बसों की खरीद को स्वीकृति दी है। वहीं, पटना हाईकोर्ट के आईटी विभाग में 81 पदों के सृजन की भी मंज़ूरी दी गई है।