बिहार को अंधकार की ओर क्यों धकेल रहे हैं?: बीजेपी से गठबंधन तोड़ने पर नीतीश से रविशंकर
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर बिहार की जनता के फैसले का अपमान किया है। उन्होंने सवाल किया, "आप (नीतीश) बिहार को उसी अंधकार, भय और...अनिश्चितता में क्यों धकेल रहे हैं?" प्रसाद ने आगे कहा, "आज आप कह रहे हैं कि बीजेपी आपको तोड़ने की कोशिश करती है।"