बिहार को 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला पहला स्थान
दिल्ली में 3-5 नवंबर को आयोजित किए गए फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया-2023' के समापन समारोह में राज्यों की श्रेणी में शानदार प्रदर्शन के लिए बिहार को पहला स्थान मिला है। बिहार के उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में हुए उत्कृष्ट कार्य का है।