बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
बिहार कैबिनेट की बैठक में बुधवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "यह दर्जा मिलने पर विभिन्न योजनाओं को कम समय में पूरा कर लेंगे...बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए हमारी मांग पूरी की जाए।"