बिहार जा रही स्लीपर बस में ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, कुछ ही घंटों में ऐसी दूसरी घटना
बिहार के दरभंगा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार रात को ग्रेटर नोएडा (यूपी) में भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले बुधवार दोपहर को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सिवान (बिहार) जा रही एक बस में आग लग गई थी।