बिहार जेडीयू के अध्यक्ष कुशवाहा को मिली एस्कॉर्ट के साथ 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा
जेडीयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अब एस्कॉर्ट के साथ 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। इसके लिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। पत्र के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2023 को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में कुशवाहा को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया था।