बिहार, झारखंड समेत पूर्वी भारत में मई में लू चलने की है आशंका: भारत मौसम विज्ञान विभाग
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मई में तापमान सामान्य से अधिक रहने और कुछ दिन लू चलने की आशंका है। वहीं, आईएमडी ने मई में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई है।