बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में 18 दिन बाद दर्ज हुआ केस
17 दिसंबर को आयोजित हुई बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में 18 दिन बाद केस दर्ज किया गया है। इस मामले में एक अभ्यर्थी को आरोपी बनाते हुए नवादा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभ्यर्थी पर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है।