बिहार पुलिस का खुलासा- अभ्यर्थियों को ₹30 लाख से ₹50 लाख में मिला एनईईटी का पेपर: रिपोर्ट

'टीओआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, एनईईटी-यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने खुलासा किया है कि दलालों ने पेपर उपलब्ध कराने के लिए हर अभ्यर्थी से ₹30 लाख से ₹50 लाख तक लिए थे। बकौल रिपोर्ट, करीब 35 अभ्यर्थियों को पटना के एक हॉस्टल में एनईईटी-यूजी का प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराया गया था।

Load More