बिहार पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर की हैं क्या-क्या तैयारियां?
बिहार के एडीजी (विधि-व्यवस्था) संजय सिंह ने बताया है कि आगामी त्योहारों के मद्देनज़र राज्य में अतिरिक्त 12,500 पुलिस सिपाहियों व 4,500 होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से राज्य में सीएपीएफ की 12 कंपनियां तैनात करने का अनुरोध किया गया है। बकौल सिंह, सुरक्षा को लेकर संवेदनशील ज़िलों की विशेष निगरानी की जा रही है।