बिहार पुलिस ने कुख्यात अपराधियों की सूची की जारी, सूचना देने पर मिलेगा ₹3 लाख तक का इनाम
बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने राज्य के 31 कुख्यात अपराधियों और नक्सलियों की सूची जारी की है और इनकी सूचना देने वालों को ₹1 लाख-₹3 लाख तक का इनाम देने की घोषणा की है। बकौल एसटीएफ, इनमें वैशाली के सर्वाधिक 8 जबकि बेगूसराय के 6 अपराधी शामिल हैं। 15 अपराधियों पर ₹3 लाख का इनाम रखा गया है।