बिहार पुलिस ने बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को राजस्थान से किया गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने दिवंगत पूर्व सांसद व बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को मंगलवार को कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस द्वारा एक मामले में गिरफ्तार किए गए ओसामा व उसके 2 दोस्तों को कोटा की एक अदालत ने ज़मानत दी थी जिसके बाद बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।